उज्जैन ग्रामीण: एसपी प्रदीप शर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में बाल आरक्षक को गोद में बैठाकर नियुक्ति पत्र दिया
झारड़ा थाने में पदस्थ एक आरक्षक का बीते दिनों बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके चलते पुलिस विभाग में उनके पुत्र को बाल आरक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। बुधवार को एसपी प्रदीप शर्मा ने अपने कार्यालय में बुलाकर बालक को नियुक्ति पत्र दिया है। एसपी शर्मा ने 4 बजे बताया कि आरक्षक लवकेश बिसारिया झारड़ा थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे।