संडीला: सण्डीला विधायक ने मुख्यमंत्री को लगभग 100 सड़कों और पुलों के लिए प्रस्ताव दिया
Sandila, Hardoi | Jun 18, 2026 सण्डीला विधायक अलका अर्कवंशी के प्रय्यास से जल्द ही क्षेत्र का कायाकल्प होगा। दरसल उन्होंने विधानसभा संडीला की जीवन रेखा रूपी लगभग 100 सड़कों, पुल के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना में प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव उन्होंने लखनऊ मंडल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने उन्हें जल्द ही कार्य स्वीकृति का आश्वासन दिया।