बड़वाह: बड़वाह के नागेश्वर मंदिर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए माझी कहार समाज ने निकाली जय जल देव कावड़ यात्रा
मध्यप्रदेश के बड़वाह माझी कहार समाज द्वारा पवित्र श्रावण मास के चलते नगर के प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए गुरुवार को सुबह करीब दस बजे जय जल देव कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा प्रमुख समाज के अज्जू सरकार व महेश वर्मा ने बताया कि यह कावड़ यात्रा नगर मे सुख शांति समृद्धि के लिए विगत तीन वर्षों से निकाली जा रही है।