भीलवाड़ा: रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ मंदिर में पहली बार विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं और महिलाओं ने दिखाई सेवा भावना
कावाखेड़ा शास्त्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में आगामी 16 जुलाई को निकलने वाली 24वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में रविवार को पहली बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ओंकारेश्वर स्थित मार्कंडेय आश्रम से पधारे संत श्री दया चैतनजी के सानिध्य में शिविर का शुभारंभ हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानव