कटिहार में अंतर जातीय प्रेम विवाह करने पर लड़की का किया पिंड दान
कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के निझरा गांव में सैजल कुमारी ने दूसरी जाति के अजय पासवान से 23 अक्टूबर को प्रेम विवाह कर लिया। बेटी के इस फैसले से नाराज पिता श्याम ठाकुर और भाई ने जीवित बेटी का सिर मुंडवाकर हिंदू रीति-रिवाज से पिंडदान और श्राद्ध कर्म कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब 11 वर्षों से प्रेम संबंध था। घटना ने पूरे इलाके में सामाजिक रूढ़ियों और अंतरजातीय विवाह को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
#Katihar #BiharNews #LoveMarriage #BiharPrimeTV
Supaul, Supaul | Oct 30, 2026