खिजरसराय: बकरीद पर्व को लेकर नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर नीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एवं थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।