लोहरदगा: 5 माह की गर्भवती नाबालिग ने उठाया आत्मघाती कदम, डॉक्टरों ने बचाई जान, रिम्स रेफर
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरो गांव में गुरुवार को एक पांच माह की गर्भवती नाबालिग लड़की द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग ने मलंग टोली स्थित एक आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि स्थानीय युवकों ने समय रहते उसे देख लिया और तत्परता दिखाते हुए फंदे से