अररिया: जैन धर्मशाला में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के कार्यकर्ता हुए एक जुट विधानसभा चुनाव में राजनीतिक भागीदारी लेने का लिया संक
Araria, Araria | Jun 16, 2024 अररिया भारतीय विश्वकर्मा महासंघ ने रविवार को मारवाड़ी पट्टी स्थित जैन धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित की। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता अररिया जिला अध्यक्ष मनोज भारती ने की। बैठक में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक उत्थान पर विचार विमर्श किया गया तथा संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।