अररिया: अररिया के फुल्काहा से पुलिस ने 24.75 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Araria, Araria | Jun 16, 2024 अररिया जिले के फुल्काहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 24.75 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जहां तस्कर मोटरसाईकिल से उक्त शराब की तस्करी करने जा रहा था तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, वही बरामद शराब में से 16 लीटर नेपाली शराब तथा 8.75 विदेशी शराब है। जिसके बाद पुलिस अग्रसर कारवाई करते हुए आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया है।