कुम्भराज: कुंभराज में हफ्ता वसूली और अपराधों के खिलाफ फूटा गुस्सा, प्रदर्शन में पूर्व विधायक भी हुए शामिल, कड़ी कार्रवाई की मांग
Kumbhraj, Guna | Jun 2, 2026 कुंभराज नगर और आसपास के इलाके में कथित हफ्ता वसूली और अपराधों को लेकर 2 जून को लोगों का गुस्सा फूटा। चाचौड़ा पूर्व विधायक ममता मीना और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पर प्रदर्शन किया, आपराधिक लोगों पर कार्यवाही की मांग की। पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है। लोगों ने तीन दिन बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।