बागपत: दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन में सीट को लेकर बवाल, स्टेशन पर चले लात-घूंसे, महिला यात्री भी धक्का-मुक्की की शिकार
बागपत जिले के खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन (54057) में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया। ट्रेन रुकते ही दोनों पक्ष नीचे उतर आए और देखते ही देखते जमकर लात-घूंसे चलने लगे।
मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला यात्री भी धक्का-मुक्की का शिकार हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीट को लेकर हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गई। यात्रियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद मौके पर जीआरपी नहीं पहुंची। घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकी देते हुए वहां से चले गए।
जीआरपी बड़ौत थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
#Baghpat #Khekra #DelhiShamliPassenger #TrainFight #Railway #BreakingNews #UPNews #ViralVideo #KhekraNews #BaghpatNews #HindiNews #latestnewsinhindi
Amit Hudda Rambir Arya Kulvir Rathi Rld Sanjay Malik DM Baghpat Sunil Kumar Arya सनातनी अपराजिता Baghpat Police Izhar Khan MYogiAdityanath Ramlakhan Verma
Baghpat, Bagpat | Jul 12, 2026