जमुई: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर DM ने जीविका दीदियों व छात्राओं को किया सम्मानित, झाझा में वन स्टॉप सेंटर का हुआ उद्घाटन
Jamui, Jamui | Mar 8, 2026 जमुई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार की शाम 4:00 बजे तक जिला प्रशासन की ओर से अलग- अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा कक्ष में DM नवीन द्वारा जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया, तो झाझा में ‘वन स्टॉप सेंटर’ का उद्घाटन कर महिलाओं के लिए नई सुविधा की शुरुआत की गई।