बक्सर: जिले में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 20 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹42500 का जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | Jul 24, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटो में 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के प्रयास कांड में 6, शराब के सेवन में 8, शराब बरामदगी में 1, वारंट में 4 व अन्य मामलों में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें 42 हजार 500 रूपए जुर्माना वसुला है।