फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव,खेड़ा बीबीजई में मचा हड़कंप;जांच में जुटी पुलिस
#हरदोई:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में शुक्रवार उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार,मृतका की पहचान अनीश कुरैशी की पुत्री के रूप में हुई है। उसका विवाह लगभग 12 वर्ष पूर्व पड़ोस के ही एक युवक से हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अरविंद कुमार राय और सरदारगंज चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची
#रिपोर्ट:द टेलीकास्ट न्यूज/सरवन कुमार
Hardoi, Hardoi | Jul 18, 2026