सैलाना: बोरदा हत्याकांड: 48 घंटे बाद जंगल से ललिता गिरफ्तार
बोरदा हत्याकांड में पुलिस ने 48 घंटे बाद जंगल से आरोपी ललिता को गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार और एडिशनल एसपी राकेश पन्द्रो के नेतृत्व में चार टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे गिरफ्तारी की। पुलिस पूछताछ में लगी है।