कोंच: कोंच प्रखंड सहित टिकारी क्षेत्र में लंबित एससी/एसटी मामलों के शीघ्र निपटारे पर ज़ोर
Konch, Gaya | Apr 9, 2026 गुरुवार दोपहर 12 बजे गया समाहरणालय के सभा कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में टिकारी विधानसभा क्षेत्र के कोंच एवं टिकारी प्रखंड से जुड़े अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।