संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की। अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। बेहतर कार्य करने वाले 43 पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान प्रदान किया गया।