हुज़ूर: भोपाल: गौतम नगर में तीसरी कक्षा के छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत
Huzur, Bhopal | Jan 31, 2026 भोपाल के गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र इब्राहिम की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। अब मामले में पिता का बयान सामने आया है, जिसमें अवैध पिस्टल से गोली चलने की बात कही गई है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे मृतक बच्चे के पिता रिजवान लाला के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं।