देवघर: चक्रवर्ती लेन में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल
नगर थाना क्षेत्र के चक्रवर्ती लेन में एक व्यक्ति को चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना के संबंध में जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी घर जितेंद्र दास ने बताया कि वह 15 साल से उसी मोहल्ले में काम करता है कपड़ा सुखाने के लिए शनिवार को कुएं पर रखा था जिसको लेकर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया।