ब्यौहारी: ब्यौहारी के चरकवाह के पास हुए सड़क हादसे में एक की मौत के बाद 10 घंटे तक चला था विरोध, वाहन जप्त मामला दर्ज
चरकवाह के पास रेत डंप कर लौट रहे एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाईक सवारों को रौंद दिया था इस घटना में एक की मौत हो गई थी, जिसके बाद नाराज़ परिजनो ने सड़क पर जाम लगा कर 10 घण्टे विरोध किया था, मामले में सोमवार की सुबह पुलिस ने बताया की वाहन को जप्त किया गया है वाहन मालिक लाल तिवारी एवं चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर लिया है आरोपी अभी फरार है।