असंतलिया स्थित इंदकाटा चौक के पास चौहान ढाबा में देर रात चोरी का प्रयास किया गया। घटना की पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति ढाबे में घुसकर चोरी की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर ढाबा संचालक जितेंद्र चौहान ने शुक्रवार शाम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।