बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के चोन्दी में दिन-दहाड़े ई-रिक्शा चोरी, पुलिस ने क्षतिग्रस्त हालत में किया बरामद
Barh, Patna | Jul 3, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के चोन्दी पर मस्जिद के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिन-दहाड़े लगभग 1:30 बजे एक ई-रिक्शा की चोरी कर ली गई। चोरों ने न केवल ई-रिक्शा को चुराया, बल्कि उसे जमुनीचक ले जाकर इसके पार्ट्स-पुर्जे खोलकर तहस-नहस कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी हुए ई-रिक्शा को बरामद कर लिया। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।