बाढ़: बाढ़ में जन-वितरण प्रणाली की दुकान में घटिया चावल की आपूर्ति से जनता और डीलर नाराज़
Barh, Patna | Jul 2, 2025 बाढ़ के कई जन-वितरण प्रणाली दुकान में उपभोक्ताओं को घटिया चावल की आपूर्ति की जा रही है। जिससे उपभोक्ता के साथ-साथ डीलर भी नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। इस बाबत जब वार्ड संख्या 6 के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार से लगभग 12 बजे बात की गई तो उन्होंने कहा कि चावल के 100 बोरे में से 90 बोरे चावल की स्थिति दयनीय है जो खाने योग्य नहीं है।