बाढ़: अलखनाथ रोड की हालत जर्जर, लोगों को आने जाने में हो रही है परेशानी, कभी भी हो सकता है हादसा
#jansamasya
Barh, Patna | Jul 1, 2025 बाढ़ के व्यस्तम सड़क अलखनाथ रोड की हालत जर्जर हो गयी है। इस रोड में वर्षा होने के बाद यह पता नहीं चलता है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे मौजूद हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय आने -जाने वाले यात्रियों ने मंगलवार को लगभग 12 बजे बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।