"केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन"
(परागपुर: वालिया) #news123
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में विगत तीन दिनों तक चल रहे खेल उत्सव का सोमवार को विधिवत समापन कर दिए गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिसर निदेशक प्रोफेसर सत्यम कुमारी, सहानिदेशक प्रोफेसर मंजूनाथ भट्ट, महिला संस्कृत अध्ययन केंद्र की निदेशक एवं साहित्य विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मोहनी अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशक डॉक्टर गौतम चौधरी सहित समस्त विभागों के विभाग अध्यक्ष, समस्त आचार्य, सहायक आचार्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 3 दिनों तक चली खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
वहीं इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई।
Dera Gopipur, Kangra | Sep 21, 2026