हिमाचल वॉरियर्स फेडरेशन की तीसरी स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप सफल
देहरा।। News123 ।। हिमाचल वॉरियर्स फेडरेशन द्वारा Fitness Club Thirty’s के सहयोग से तीसरी स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी ताकत और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि Mr. Himachal 2025 के गोल्ड मेडल विजेता राजेश भट्टी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में Sub-Junior, Junior और Senior वर्गों के साथ-साथ Men एवं Women कैटेगरी में मुकाबले करवाए गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में Fitness Club Thirty’s की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई।
Dera Gopipur, Kangra | Sep 20, 2026