देवास। शहर में मंगलवार सुबह श्री सिद्धिविनायक मंडल द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा के पोस्टर पर गोबर पोते जाने का मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे राजनीतिक रंग देने की होड़ मच गई। बिना किसी आधिकारिक पुष्टि और जांच के कई लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए, जबकि विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी इसे लेकर तरह-तरह की टिप्पणियां की गईं।
इसी बीच हेलो देवास के हाथ वह सीसीटीवी फुटेज लगी है, जिसने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी है। फुटेज में एक मानसिक रूप से असंतुलित दिखाई दे रही महिला संबंधित पोस्टरों पर कीचड़ और गंदगी लगाते हुए नजर आ रही है। इतना ही नहीं, वह आसपास के क्षेत्र में भी कीचड़ फेंकती दिखाई दे रही है।
यह फुटेज कई सवाल खड़े करती है। आखिर बिना पूरी सच्चाई जाने किसी भी घटना को राजनीतिक चश्मे से देखने की इतनी जल्दबाजी क्यों? आखिर क्यों हर घटना को अपने-अपने एजेंडे के अनुसार पेश करने की कोशिश की जाती है? सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में तथ्य पीछे छूट जाते हैं और आरोप सबसे आगे निकल जाते हैं।
फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करना जरूरी है। हेलो देवास का उद्देश्य केवल तथ्य और प्रमाण के आधार पर सच्चाई जनता तक पहुंचाना है। हमारी सभी नागरिकों से अपील है कि किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसके तथ्य और वास्तविकता अवश्य जानें।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews