पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग अस्पताल में कचरे में मिली लाखों की दवाइयां, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
गर्दनीबाग अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ मरीजों के लिए जरूरी लाखों रुपये की दवाइयां, पीपीई किट्स, हैंड ग्लव्स और ग्लूकोज टेस्ट स्ट्रिप्स कचरे के ढेर में लावारिस हालत में फेंकी मिली हैं। हद तो यह है कि इंसुलिन, विशेष इंजेक्शन और एंटीबायोटिक्स जैसी तापमान-संवेदनशील जीवनरक्षक दवाइयों को कोल्ड स्टोरेज के बजाय खुले