गोपालगंज: सवरेजी गांव में शादी के 5 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर महिला की गला दबाकर की गई हत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मीरगंज थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव में ससुराल वालों ने शादी के 5 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। गुरुवार को पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।