पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक, दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे
भाजपा कार्यालय में गुरुवार की शाम करीब 7:00 बजे से भाजपा कोर कमेटी के बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। मौके पर दिलीप जायसवाल ने बताया कि हर 15 दोनों पर बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होती है।