सीतामऊ: ग्राम खेता खेड़ा में अफ़ीम के पट्टे के बंटवारे की बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम खेता खेड़ा में अफीम के पट्टे की बात को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद 8 लोगों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज,फरियादी ईश्वर पिता श्यामलाल सूर्यवंशी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है एवं सुगन बाई पति बालू राम सूर्यवंशी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है,