सीतामऊ: संजीत गांव स्थित हिंगलाज माता मंदिर में हुआ चूल का आयोजन, आग के अंगारों से होकर निकले मां के भक्त
मंदसोर: जिले के संजीत गांव में प्रतिवर्ष अनुसार बस स्टैंड स्थित हिंगलाज माता मंदीर पर चुल का आयोजन किया गया। सालों से दशहरे पर चुल का यह आयोजन होता है, जिसमें अलग अलग देव स्थानो के भोपाजी जलती आग के अंगारों पर निकलते हैं वहीं अपनी मन्नतो को लेकर अन्य भक्तगण भी चुल में निकलेते है। इस आयोजन के बाद रावण दहन का आयोजन होता हैं।