बक्सर: बक्सर के लाल डॉ. अनिमेष की रिपोर्ट से शिक्षा सुधार में बिहार की बड़ी छलांग, टॉप-5 में जगह
Buxar, Buxar | Jun 21, 2026 शिक्षा सुधार में बिहार ने देशभर को चौंका दिया है। सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी के ‘ईज़ ऑफ ऑपरेटिंग स्कूल्स’ यानी EOOS इंडेक्स 2026 में बिहार टॉप-5 राज्यों में शामिल हुआ है। 25.63 अंक के साथ बिहार ने राष्ट्रीय औसत 20.86 को पीछे छोड़ दिया। इस राष्ट्रीय अध्ययन के प्रमुख लेखक बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता है।