निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील क्षेत्र में सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान
सावन माह के प्रथम गुरुवार को आज आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की क्षेत्र के प्रसिद्ध दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय धाम, महादेव घाट पर भीड़ उमड़ पड़ी थी।