डिंडौरी: सामुदायिक भवन चुनपथरी में शहडोल संभाग कमिश्नर ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्या कलेक्टर सहित अधिकारी रहे मौजूद
चुनपथरी गांव में शहडोल संभाग की कमिश्नर सुरभि गुप्ता और कलेक्टर ने सामुदायिक भवन में बुधवार दोपहर लगभग 3:30 जन चौपाल लगाई और जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या सुनी। कमिश्नर सुरभि गुप्ता और कलेक्टर ने चौपाल के माध्यम से कृषि पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकार अंतिम छोर तक पहुंचाने के निर्देश दिए।