सरीला: सरीला में एसडीएम ने गल्ला मंडी का किया निरीक्षण, धूप से बचाव के लिए टीन शेड और गुड़ रखने की व्यवस्था के निर्देश दिए
सरीला तहसील की गल्ला मंडी का एसडीएम बलराम गुप्ता ने शुक्रवार की दोपहर को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने खरीद केंद्र पर साफ सफाई की स्थिति को संतोष जनक पाया उन्होंने खरीद प्रक्रिया और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।