गोरखपुर: नदी में नहाना पड़ सकता है भारी, प्रशासन ने शुरू किया जागरूकता अभियान, लोगों को रोकने मैदान में उतरे आपदा मित्र
गोरखपुर जिले में बढ़ती गर्मी के बीच नदियों में नहाने के दौरान लगातार हो रही मौतों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। पिछले कुछ दिनों में राप्ती नदी के अलग-अलग घाटों पर बच्चों और युवाओं के डूबने की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।प्रशासन द्वारा लगातार अपील किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग, खासकर युवा और बच्चे, नदी में नहाने के लिए उतर