पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पेप्सी एजेंसी में हथियार के बल पर दो अपराधियों ने की लूटपाट, CCTV फुटेज आया सामने
बुधवार की देर रात बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पेप्सी एजेंसी में हुई लूटपाट की वारदात का सीसीटीवी फुटेज गुरुवार को सामने आया है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पेप्सी एजेंसी में रात 2:00 बजे दो अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर पहले तो पेप्सी एजेंसी में लूटपाट की और उसके बाद वहां मौजूद कर्मियों के सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए।