पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री संतोष सिंह ने कहा- तेजस्वी अपने आप में खुद ही समस्या हैं
बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह गुरुवार को 8 महीने के बाद एक बार फिर से भाजपा कार्यालय में आयोजित किए गए सहयोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने आप में खुद ही समस्या है।