सूरजगढ़: देवघरा चंद्र टोला गांव से मेदनी चौकी थाना पुलिस ने 8 लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
मेदनी चौकी थाना की पुलिस ने देवघरा चंद्रटोला गांव से 8 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले विजय महतो के पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास महतो को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 1:15 बजे मेदनीचौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मेदनी चौकी थाना में कांड संख्या 62/26 के तहत मामले के प्राथमिकी दर्ज किया गया है.