इटावा: सदर इलाके में बजरंगदल कार्यकर्ता बनकर आए युवकों ने भाई-बहन को प्रेमी समझकर पीटा, पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा
Etawah, Etawah | Feb 9, 2025 सिविल लाइन इलाके सरैया चुंगी के पास रविवार दोपहर 4 बजे परीक्षा देकर लौट रहे भाई-बहन को प्रेमी जोड़ा मानकर खुद को बजरंगदल कार्यकर्ता बताने वाले 8 से 10 युवको ने भाई बहन से अभद्रता कर मारपीट की, स्थानीय लोगों ने रोका नहीं माने तो लोगो ने उक्त युवको को दौड़ाकर पीटा और तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर जांच शुरू कर दी हैं।