देश में डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं और हाल में इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी का मानना है कि समस्या का स्थायी समाधान कुत्तों को हटाने में नहीं, बल्कि एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने में है।
मेनका गांधी से सुनील डोगरा ने बातचीत की उन्होंने पूछा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों और कुत्तों के काटने की घटनाओं को आप कैसे देखती है? जिन उपायों का सुझाव दिया गया है, उन्हें व्यवहार में लागू करना आसान नहीं है। अगर रेलवे स्टेशन, अस्पताल, स्कूल या कॉलेज जैसी जगहों से कुत्तों को हटा दिया जाए तो उन्हें कहां रखा जाएगा? अगर उन्हें दूसरी सड़कों पर छोड़ दिया जाए तो वहां रहने वाले गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। आगे उन्होंने पूछा कि फिर इसका समाधान क्या है? इस समस्या की असली वजह क्या है? इसकी सबसे बड़ी वजह एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम का सही तर
Korba, Korba | Jul 4, 2026