खानपुर: सारोला कलां कस्बे में बीती रात हुई चोरी के मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का किया मुआयना
सारोला कलां कस्बे में बीती रात हुई चोरी के मामले में आज रविवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली साथ ही यह भी कहा कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचाने के प्रयास किया जा रहे हैं आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ।