मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण के नरैना थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की नरैना थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में नरैना थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भागचन्द उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था