घरघोड़ा: भरतपुर के पूर्व विधायक का नाम घरघोड़ा की वोटर लिस्ट में, एसआईआर सिस्टम की बड़ी गड़बड़ी हुई उजागर
एसआईआर प्रक्रिया में तकनीकी गड़बड़ी से पूर्व विधायक गुलाब सिंह कमरो का नाम रायगढ़ के घरघोड़ा की वोटर लिस्ट में चढ़ गया। शिकायत पर प्रशासन ने त्वरित जांच कर बीएलओ को नोटिस जारी किया और रिकॉर्ड सही विधानसभा में दुरुस्त कर दिया। अधिकारियों ने प्रक्रिया की पारदर्शिता और त्वरित सुधार की बात कही।