*रिश्वत का वीडियो वायरल होने के एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं, मधेपुरा में युवाओं का विरोध मार्च*
मधेपुरा में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ युवाओं का विरोध तेज हो गया है। निजी क्लीनिक के लाइसेंस के नाम पर कथित तौर पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवाओं ने सोमवार को विरोध मार्च निकाला।
युवाओं ने सदर अस्पताल से सिविल सर्जन कार्यालय तक मार्च किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अभिषेक रंजन को मांग पत्र सौंपा। #Madhepura #MadhepuraNews #video #news #Bihar #मधेपुरा #ब्रेकिंग #tranding #Mn
Bihar, India | Sep 14, 2026