पातेपुर: विशनपुर कोआही में दवा व्यवसायी के घर चोरी, चोर 4 लाख के आभूषण और ₹1.50 लाख नगद चुरा ले गए
पातेपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है।सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के विशनपुर कोआही गांव निवासी दवा व्यवसाई के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने 4 लाख रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण एवं डेढ़ लाख रुपए नगद की चोरी कर ली। इसकी जानकारी लोगों को अहले सुबह 4 बजे हुई। जिसके बाद मौके लोगों की भिड़ जुट गई।