सुजानगढ़: अस्पताल में गलत हीमोग्लोबिन रिपोर्ट, पीएमओ ने कहा- मशीन से हो सकती है गलती
सुजानगढ़। फतेहपुरिया अस्पताल में जांच रिपोर्ट में भारी अंतर का मामला सामने आया। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद विश्वेन्द्रा ने बताया कि 30 जून को मुफ्त जांच में महिला का हीमोग्लोबिन 8.20 आया। अगले दिन प्राइवेट क्लीनिक और जनाना अस्पताल में दोबारा जांच पर 11.5 निकला।