झांसी: झांसी में सैलून संचालक ने पत्नी और बच्चों के मायके में होने पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
Jhansi, Jhansi | Oct 4, 2026 झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर महावीरन में रविवार को सैलून संचालक शुभम सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चा मायके में थे।घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार की रात 8 बजे पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी