सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 2005 में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने नई पेंशन स्कीम लागू की थी, लेकिन उस समय सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के खाते नहीं खोले गए और न ही उनमें पैसा जमा किया गया। योगी ने कहा कि 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद इस मामले में कमेटी बनाई गई और 2019 की शुरुआत में 10 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था करके करीब 14 लाख सरकारी कर्मचारियों के खाते खुलवाए गए।
CM Yogi Adityanath, Gorakhpur
#Gorakhpur #YogiAdityanath